शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनके युवा पुत्र युवराज महाआर्यमान सिंधिया आज 6 अप्रैल को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से वोट मांगेगे।
जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रचार अभियान तेज गति पकड़ रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र में सिंधिया द्वारा करायें गए विकास कार्यो की जानकारी देने हेतु विकास रथ घूम रहें है।
श्री सिंधिया के चुनाव प्रचार में उनके युवा पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी आज 6 अप्रैल को 11:00 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे शिवपुरी आएंगे। शिवपुरी से 2 बजे प्रस्थान कर ग्राम दर्रोनी में जनसंपर्क, 2:15 बजे दरदौनी से प्रस्थान कर 2:45 बजें रातौर में जनसंपर्क, 3:30 पर किर्रोल , 4:15 बजे तानपुर में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे। 5:00 बजे तानपुर से प्रस्थान कर 5:15 बजे शिवपुरी आएंगे।
शाम 7:00 बजें शिवपुरी नगर के वार्ड क्रमांक 3,4,5 एवं वार्ड क्रमांक 37 में महाजनसंपर्क और आमसभा को संबोधित करेंगे। और श्री सिंधिया द्वारा कराए गए करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की जानकारी जन-जन को देंगे। युवराज महाआर्यमन सिंधिया के साथ आज 6 अप्रैल को होने वाले जनसंपर्क में कांग्रेस के समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।