शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली में विगत दिवस एक 17 वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने जब खोजबीन की तो गांव का एक युवक भी वहां से गायब है।
जिस पर बालिका के अपहरण का संदेह परिजनों ने जताया है और उसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम पचावली के रामचरण सेन की 17 वर्षीय पुत्री 3 अप्रैल को रहस्मय ढंग से गायब हो गई। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका कोई भी सुराग नहीं लग सका। बाद में उन्हें जानकारी लगी कि गांव का विजय उर्फ नेता दांगी नामक युवक भी उसी दिन से गांव से गायब है। जिस पर बालिका के परिजनों ने आरोपी विजय पर अपनी पुत्री के अपहरण का संदेह जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।