राजू (ग्वाल) यादव/शिवपुरी। कांग्रेस अहंकार का प्रतीक बन गयी है उसे जनता गांव, गरीब, किसान से कोई सरोकार नहीं रह गया है शिवपुरी की जल समस्या इसका सबूत है वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद महाशय अहंकार में इतने डूब चुके है कि उन्हें जल समस्या के समाधान से कोई सरोकार नहीं दिखा।
एक समय था जब हमारे गुजरात के 9 हजार गांवों में टेंकरों से पानी भेजा जाता था तब हमने उन ग्रामों और सीमा पर तैनात जवानों के लिए उंटों से पानी भेजकर उनके कंठ गीले किए जाते थे आजादी के बाद यह समस्या जस की तस बनी रही। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद नर्मदा मां को ले जाकर इस समस्या का समाधान किया जा चुका है अब शिवपुरी की बारी है इसलिए अपने प्रतिनिधि के रूप में जयभान सिंह पवैया को चुनें और प्रदेश की 29 सीटों पर कमल खिलाऐं मैं विश्वास दिलाता हूं कि विकास की एक नई बयार बहेगी और यह चुनाव जयभान सिंह नहीं नरेन्द्र मोदी लड़ रहा है इसे देखते हुए सभी 29 सीटो पर विजय चाहिए आने वाली 17 अप्रैल को सबसे पहला काम, मतदान इसलिए भाजपा को जिताऐं, विकास को लाऐं। उक्त वक्तव्य दिए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उ मीदवार नरेन्द्र मोदी ने जो स्थानीय गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में एक विशाल आमसभा को भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के समर्थन में संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर प्रदेश की वाणिज्य उद्योग मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया, भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया, शिवपुरी जिला अध्यक्ष रणवीर रावत, गुना जिला अध्यक्ष हरिसिंह यादव, अशोकनगर जिला अध्यक्ष भानूसिंह रघुवंषी, विधायक पन्नालाल शाक्य, प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, रावदेशराज सिंह, मल्कीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत जितेन्द्र जैन सहित लोकसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान सभा में भाजपा के प्रधानमंत्री दावेदार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शिवपुरी क्षेत्र के सांसद वर्षों से षिवपुरी में जल पूर्ति की व्यवस्था क्यों नहीं कर सके? केन्द्र में जि मेदार पद पर बैठकर भी पर्यावरण अनुमति भी प्राप्त न करना उनकी निष्क्रियता और जनता के साथ संवेदनहीनता का सबूत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयभानसिंह पवैया को विजयी बनाकर एक कर्मठ कार्यकर्ता के हाथ में कमान सौंपेगे।
उन्होंने राजमाता के स्नेह की छाया का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वह दिन मुझे याद है जब यात्रा में देर रात को पहुंचने का मौका मिला, लेकिन राजमाता जी ने हाथ में दूध का गिलास सौंपते हुए मां का स्नेह दिया, लेकिन अब उनके उत्तराधिकारी अंहकार में मषगूल है। लोकतंत्र में जनता इसे बर्दाष्त नहीं करेगी। उन्होंने यषोधराराजे सिंधिया बहन की प्रषंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष का सौभाग्य है कि षिवराजसिंह चौहान जैसा कर्मठ मु यमंत्री मिला है और उसने प्रदेष की समस्याओं को गहरायी से समझकर उनका समाधान किया है।
शिवपुरी में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों से आयी आफत ने मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को मानसिक रूप से चिंता में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि मैं उनसे ओला पीडि़त किसानों की दास्तान सुनी। मोदी ने कहा कि समस्याओं का समाधान काली पट्टी बांधकर नहीं किया जा सकता जैसा की क्षेत्र के सांसद ढोंग रच रहे है यह जनता के साथ विष्वासघात है।
कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता की समस्याओं सुख दुख की परवाह नहीं की। उसने चुनाव में हमेषा आम आदमी की भावनाओं का शोषण किया है। लोकतंत्र में जनता का सुख दुख हमारा सरोकार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसी एक दल की नहीं होती उस पर पक्ष विपक्ष सत्ता पक्ष सभी का समान अधिकार होता है, लेकिन केन्द्र की सरकार जिस तरह से मध्यप्रदेष के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है वह संविधान की संघीय भावना का अपमान है। लोकसभा चुनाव में देष की जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी। लोकतंत्र में अधिनायकवादी मानसिकता और अंहकार का कोई स्थान नहीं है। शिवपुरी में हुंकार भरते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा का क्षरण कर रही है।
प्रधानमंत्री का अपमान उसकी गरिमा पर आघात किसी भी दृष्टि से सहन नहीं किया जा सकता है। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद ने फैसला लिया और प्रधानमंत्री विदेष यात्रा पर पहुंचे गए लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने मंत्रिपरिषद के फैसले को बकवास बताकर न केवल संविधान की गरिमा को चोट पहुंचायी है अपितु विदेश में प्रधानमंत्री की साख और स मान को गिराया है। संविधान और प्रधानमंत्री की गरिमा बनाए रखना देष के हर नागरिक और हर दल का कत्र्तव्य है।
उन्होंने कहा कि शिवपुरी की जल समस्या पानी के अभाव को समाप्त करने के लिए पानी वाले प्रत्याषी की जीत की आवश्यकता है और यह तभी संभव है जब इस लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता पानीदार प्रत्याशी पवैया को विजयी बनायेगी। उन्होंने कहा कि देश संकट में है। हमे ऐसे लोगों का चुनाव करना चाहिए जो जनता का सेवक बनकर कर्मठता से कार्य करे। अहंकार न हो।
भारतीय जनता पार्टी को जिन प्रदेशों में अवसर मिला है उसने अपने काम से बता दिया है कि वह 10 वर्षों में कांग्रेस के 50 वर्षों के शासन से आगे निकल गयी है। शिवपुरी की जनता भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के मिशन को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महिला होते हुए भी महिला के स मान के बारे में कतई चिंतित नहीं है। वे यूपीए की अध्यक्ष है उनकी सरकार ने दिखावे के लिए निर्भया कोष पर 1 हजार करोड़ रू. का प्रावधान किया लेकिन महिला स मान की रक्षा के लिए इसमें से 1 रू. भी खर्च नहीं किया गया। मोदी ने कहा कि अटल जी ने 6 वर्षो में साढ़े छ: करोड़ लोगों को रोजगार दिया था, लेकिन पिछले 10 वर्षो में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने इन्हें घर बैठा दिया है, उनके चूल्हे बूझा दिए है। मध्यप्रदेष को बीमारू राज्य से विकासषील राज्य बनाने में भारतीय जनता पार्टी की कर्मठता षिवराजसिंह चौहान की दूरदर्षिता का निर्णायक योगदान है। लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय जनता भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर निर्णायक विजय में योगदान करेगी, जिससे 16 मई को कांग्रेस और उसके नेतृत्व में चल रही यूपीए सरकार को उसकी सही जगह का अंदाजा लग जायेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।