इस बार शांतिपूर्ण हुआ गणित का पर्चा, लीक होने के कारण हो गया निरस्त

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले भर के 71 में से 58 परीक्षा केन्द्रो पर आज सोमवार को हायर सेकेण्डरी स्कूल का गणित का पर्चा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में जहां कुल छात्र सं या 2905 दर्ज थी वहीं इन छात्रों मे से 82 छात्र-छात्राएं अनुउपस्थित रहे जबकि 2923 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व में यह प्रश्र पत्र लीक होने के कारण निरस्त हो गया था।

हायर सेकेण्डरी कक्षा का गणित का प्रश्र पत्र पिछले 24 मार्च को आयोजित हुआ था लेकिन बाद में पता चला कि उक्त प्रश्र पत्र लीक होकर आम हो गया है। इसके बाद यह पर्चा निरस्त हो गया था और 21 अप्रैल को पुन इस पर्चे को कराने के निर्देश शिक्षा विभाग ने दिए थे। इस आदेश पर आज यह प्रश्र पत्र जिले भर के केन्द्रो पर आयोजित कराया गया। इस प्रश्र पत्र में गौर करने वाली बात यह रही कि एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ लेकिन कुछ छात्रों को यह प्रश्र पत्र कठित लगा जिस पर से इस प्रश्र पत्र को निरस्त करने की बात कहते हुए सुनाई दिए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!