शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थानाअंतर्गत ग्राम चमरौया निवासी बुजुर्ग बुधवार को शिवपुरी में कलेक्ट्रेट में अधिकारियो को आवेदर सौपकर न्याय की गुहार लगाई। वृद्ध अर्जलाल पुत्र भैरोंलाल लोधी निवासी चमरौआ ने बताया कि उसकी बेटी गीता को छोड़कर दामाद वीरेन्द्र ने एक नाबालिग से विवाह कर लिया है।
अर्जलाल लोधी ने बताया कि वीरेन्द्र उर्फ रानी लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकलां थाना भौती से उसकी बेटी गीता की छह साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी। दोनो की एक बेटी भी है लेकिन मेर दामाद ने अपने परिवार के साथ षडय़त्र के साथ गीता को घर से बहार निकाल दिया। अब 3 मार्च 2014 को पिछोर थानाअंतर्गत दविकलां के मजरा हर्षपुरा निवासी नंदराम लोधी नामक व्यक्ति की 13 साल की नाबालिगं बेटी से शादी कर ली है। शिकायतकर्ता का ये भी कहना है, कि उसने इस शादी की सूचना भौती थाना पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया।
शिकायकर्ता ने बताया कि वीरेन्द्र ने यह तीसरी शादी है। वीेरेन्द्र की पहली शादी सरोज के साथ हुई थी। उसकी मौत हो जाने के बाद वीरेन्द्र ने मेरी बेटी गीता से कोर्ट मैरिज के माध्यम से दूसरी शादी की थी। अब वीरेन्द्र ने 3 मार्च को एक नाबालिग से शादी कर ली है और मेरी बेटी और उसकी बेटी को बेसहारा छोड़ दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।