दो मासूमों की खुले कुएं में गिरने से मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कांकर में बुधवार की दोपहर एक खेत में खेल रहे दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों बच्चे भाई बहन थे। दोनों मृतक अपने परिवार सहित इस खेत पर ही रहते थे। इनके कुएं में गिरने की सूचना के बाद गांव वालों ने इनके शव निकाले और बाद में इनका सतनबाड़ा पर ही पीएम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांकर में मुन्ना होटल के पीछे स्थित महेश रावत के खेत पर रखवाली करने वाले गंगाराम मोंगिया के दो बच्चे पूजा (7) और गंगा सेवक (2) बुधवार की दोपहर में खेल रहे थे। इसी बीच यह यहां स्थित कुएं में गिर गए। दोपहर में जब गायब बच्चों की तलाश की तो छोटे बच्चे गंगा सेवक का शव कुएं में उकपाका मिला। 

बच्ची पूजा को भी जब तलाशा तो उसकी लाश भी पानी में उतराती मिली। दोनों बच्चों की लाश इनके परिजन ने अन्य ग्रामीणों की सहायता से निकाली। इस हृदय विदारक घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी और शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने इनका पीएम कराया है। मृतक दोनों बच्चों का परिवार कई साल से महेश रावत के खेत पर ही टपरे बनाकर रहता था।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!