पुलिस डिपार्टमेंट में 65 ट्रांसफर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार ने गत 14 मार्च को जिले के 5 निरीक्षको सहित कुल 65 पुलिसकर्मियो के तबादले किए है। स्थानातरंण सूची में निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव को पिछोर थाने से कोलारस, केबी आर्य को पोहरी से पिछोर, ग्वालियर से आए धर्मेन्द्र सिंह तोमर को पुलिस लाइन से थाना नरवर, राकेश गुगरेला सुभाषपुरा से पोहरी, अरविंद ता बे यातायात से प्रभारी कंट्रोलरूम और सीआईडी एडी बनाया है।

इसी तरह उप निरीक्षक जगदीश सिलावट थाना सीहौर से प्रभारी थाना सुभाषपुरा, रविन्द्र सिकरवार सतनबाड़ा से थाना प्रभारी सीहौर, धर्मसिंह कुशवाह पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सतनबाड़ा, स्थानांतरित होकर आए हुकुम सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गोपालपुर, आरएस यादव थाना देहात से थाना प्रभारी छर्च, स्थानांतरित होकर अशोक सिंह कुशवाह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लुकवासा, डीएल धनेले थाना अजाक से थाना कोतवाली शिवपुरी, फूलजैन पन्ना थाना पोहरी से थाना अजाक शिवपुरी, पुरूषोत्तम भार्गव पुलिस चौकी हि मतपुर पिछोर से पुलिस चौकी थनरा दिनारा, नीरज राणा थाना बदरवास से चौकी हि मतपुर पिछोर, भगवानलाल जाटव पुलिस चौकी थनरा दिनारा से थाना कोतवाली शिवपुरी और योगेन्द्र सिंह सिकरवार थाना कोलारस से थाना प्रभारी गोवर्धन बनाया गया है।

इसी तरह परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक हर्षवर्धन सोलंकी थाना प्रभारी छर्च से थाना देहात शिवपुरी,अनूप नामदेव थाना प्रभारी सुरवाया से थाना कोतवाली शिवपुरी, जितेन्द्र पाटकर थाना प्रभारी गोवर्धन से थाना पिछोर, संजीव पर्ते चौकी प्रभारी भटनावर से थाना नरवर, रजनी चौहान चौकी प्रभारी लुकवासा से थाना कोलारस भेजा गया है। जबकि सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह कुशवाह सतनबाड़ा से नरवर, जीत बहादुर पुलिस लाइन से सतनबाड़ा, देवेन्द्र सिंह कुशवाह पुलिस चौकी मगरौनी नरवर से चौकी प्रभारी आमोलपठा, एसएस सिकरवार चौकी आमोलपठा से थाना बदरवास, रामनरेश राठौर करैरा से सुरवाया, अशोक परिहार सुरवाया से करैरा, स्थानांतरण पर आमद होने पर रामनिवास शर्मा  को पुलिस लाइन से तेंदुआ, साधु भगत पुलिस लाइन से रन्नौद, रामप्रसाद पुलिस लाइन से पिछोर, लोकनाथ पुलिस लाइन से कोतवाली, संतोष सेन को पुलिस लाइन से बदरवास भेजा गया है। इसके अलावा 32 प्रधान आरक्षक व आरक्षकों के भी तबादले किए गए है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!