शिवपुरी। भौंती कस्बे से लगभग 10 किमी दूर बामौर डामरौन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर नकल माफियाओं ने शनिवार को हायर सेकण्ड्री की परीक्षाओं में जमकर उत्पात मचाया। साथ ही अपनों को नकल कराने के लिए पयर्वेक्षकों को गाली गलौंच कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
इसके साथ ही नकल माफियाओं ने परीक्षा केन्द्र के दरबाजे और खिड़कियां भी तोड़ दीं। घबराए पयर्वेक्षकों ने उक्त परीक्षा केन्द्र से अपनी ड्यूटी कैंसिल कराने के लिए एक आवेदन सीएस को दिया है, लेकिन नकल माफियाओं के डर से सीएस भी उनके विरूद्ध कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
बामौर डामरौन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को करारखेड़ा और ङ्क्षतधारी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, लेकिन परीक्षा के पहले दिन ही यहां नकल माफियाओं ने जमकर उत्पात मचाया और उन्हें रोकने आए पयर्वेक्षकों को नकल माफियाओं ने हड़काते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली और बेखौफ अंदाज में नकल माफिया नकल कराने में सफल रहे, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने के लिए आगे नहीं आया और जिसने भी उन्हें रोकने की कोशिश की उन्हें नकल माफियाओं ने डरा धमकाकर शांत कर दिया। जबकि उस समय मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन पुलिस ने भी उन्हें रोकने की हि मत नहीं दिखाई। इससे घबराए पयर्वेक्षकों ने अपनी ड्यूटी कैंसिल कराने के लिए सीएस से एक आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई है, लेकिन सीएस श्री दुबे नकल माफियाओं के डर से उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाए और कल आयोजित होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा में भी नकल माफिया नकल कराने की फिराक में हैं।
इनका कहना है
*मुझे बामौर डामरौन परीक्षा केन्द्र में नकल माफियाओं द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी लगी है। मैंने इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। रिपोर्ट के बाद मामला सही निकला तो संबंधितो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिरोमणि दुबे
डीपीसी, शिवपुरी
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।