नेत्र शिविर का आयोजन

shailendra gupta
0
शिवपुरी। स्व. माधव राव सिंधिया की स्मृति में एक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च के बीच किया जा रहा है। इस नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों के परीक्षण व लैंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किए जाएगें।
शिविर में आने वाले नेत्र रोगियों के ऑपरेशन जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे। जबकि ऑपरेशन उपरांत मरीजों को मानस भवन में लगाए गए कैंप में भर्ती किया जाएगा। शिविर का आयोजन दिल्ली की संस्था कल्पतरू चैरिटी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। संस्था के प्रतिनिधि विनय अग्रवाल ने बताया कि इस नेत्र शिविर में शिवपुरी के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एचपी जैन और डॉ एसके पुराणिक ऑपरेशन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस नेत्र शिविर में ऑपरेशन के लिए मरीज व उनके परिजन जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 8 और 9 में संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!