नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के नया अमोला में रहने वाली एक नाबालिग बालिका को पड़ोस का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
जिसे पुलिस ने गिर तार कर लिया है और बालिका को भी बरामद कर लिया है। उक्त आरोपी पर पहले पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर से धारा 363, 366 का मामला दर्ज किया था। लेकिन कल बालिका की बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ 376 की धारा का ईजाफा किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका को आरोपी रविन्द्र पुत्र प्रीतम आदिवासी उम्र 21 वर्ष 5 फरवरी को उसके घर से बहला फुसलाकर ले गया था। जिसकी बहुत खोजबीन बालिका के परिजनों ने की थी और बाद में जब उन्हें आरोपी रविन्द्र द्वारा उनकी पुत्री को भगाए जाने की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया, लेकिन कल आरोपी रविन्द्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया और गायब बालिका भी उसके कब्जे से छुड़ा ली गई। बालिका के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!