बैराड़। नगर के मंडी रोड पर ठेला लगाने वाले एक गरीब व्यक्ति के सिर को ई्रट से फोड़ दिया। ठेला लगाने वाले का कसूर केवल इतना था कि उसने आरोपी युवक को उधारी में सामान नहीं दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार की रात करीब 8 बजे संजय गुप्ता अपने ठेले से सामान बेच रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में सरदार जाटव ठेले पर आया और उसने संजय से उधारी में सामान लेने की बात कही। दुकानदार संजय ने उधार सामान देने से मना कर दिया तो सरदार को आक्रोश आ गया और उसने ईट संजय के सिर में मार दी। इस घटना में संजय का सिर फूट गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।