छात्राओं ने मिलकर की मनचले की धुनाई

shailendra gupta
0
कोलारस। नगर के रामेश्वरधाम मंदिर से जगतपुर के बीच रास्ते में कोचिंग पढ़ कर आ रहीं पांच छात्राओं से एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। लड़कियों ने जब घर वालों को फोन लगाना चाहा तो लड़के ने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच झूमा झटकी हो गई और मनचले ने इस झूमाझटकी के दौरान अश्लील हरकत कर दी। तो गुस्से में आई लड़कियों ने मनचले की धुनाई कर दी।

घर पहुंचने के बाद छात्राओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने कोलारस थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराना चाहा जिस पर से पुलिस ने दोनों मनचलों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

इस पूरे मामले में एक छात्रा के पिता ने बताया कि बच्चीयां हर रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे कोचिंग पड़कर आ रहीं थी। तो स्थानीय युवक विकास पाराशर ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी और भाग गया। और पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। जबकि उसके दोस्त को जरूर पकड़ लिया है। अब हमें बच्चीयों को कोचिंग व स्कूल भेजने का डर सताने लगा है।

एप्रोच रोड, एबी रोड, सदर बाजार, गायत्री कॉलोंनी जैसी कई जगह कोचिंग पडऩे हर रोज कई छात्राऐं जातीं हैं। अगर ऐसे में खुलेआम घटनाऐं घटित होती रहीं और पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में भी ढील दी जाती रही तो मनचलों को घटनाओं को अन्जाम देने में कोई भय नहीं रहेगा। वहीं पुलिस की मानें तो घटना की जानकारी वीट प्रभारी राजकुमार शर्मा से लेनी चाही तो वीट प्रभारी ने बताया कि सिंधिया जी के कार्यक्रम में ड्यूटी होने की बजह से मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वहीं कोलारस थाना प्रभारी से इस मामले पर चर्चा की गई तो उन्होंने मामले में दोनों आरोपियों द्वारा छात्राओं से मुहंवाद व गाली गिलोच की बात कही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!