करैरा। करैरा विधायक शकुंतला खटीक के पुत्र नितिन खटीक और शराब ठेकेदार नरेन्द्र राणा के बीच बीती रात्रि झड़प हो गई, लेकिन पुलिस के बीच में आ जाने से मामला वहीं शांत हो गया और पुलिस ने शराब ठेकेदार के खिलाफ धारा 151 की कायमी कर ली। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार नरेन्द्र राणा की शराब की दुकान करैरा विधायक शकुंतला खटीक के घर के पास स्थित है। बीती रात्रि करीब 9 बजे विधायक पुत्र नितिन खटीक घर के पास खड़ा हुआ था। उसी समय नरेन्द्र राणा और नितिन में कहासुनी हो गई और धीरे-धीरे विवाद गहरा गया, लेकिन उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाईश दी, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पक्ष नहीं माने तो पुलिस ने नरेन्द्र राणा को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।