शिवपुरी। आर्य समाज रोड पर स्थित आशीष शर्मा की मोबाइल की दुकान पर बीते 5-6 फरवरी की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामलों की रिपोर्ट घटना के 10 दिन बाद फरियादी ने कोतवाली में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष पुत्र मुरारीलाल शर्मा निवासी कोठी नं. 8 शिवपुरी की मोबाइल की दुकान आर्य समाज रोड पर स्थित है और 5 फरवरी को फरियादी आशीष अपनी दुकान बंद कर घर गया था। तभी रात्रि में कोई अज्ञात चोर ने उसकी दुकान में सेंधमारी कर ली और वहां रखे रिपेयरिंग के 20 मोबाइल चोरी कर लिए। दूसरे दिन जब आशीष ने दुकान खोली तो उसे चोरी की जानकारी लगी। इस बीच आशीष चोरों की खोजबीन करता रहा, लेकिन चोरों का सुराग न लगने के बाद वह कल कोतवाली पहुंचा और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।