खटिया से बांधकर विवाहिता का रेप, रोकने आए पति को पीटा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम राई में कल एक आरोपी ने महिला को उसके घर में खटिया से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला के चीखने पर पति के आने के बाद  उसकी भी लाठियों से पिटाई लगा दी और वहां से भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 456, 342, 506 बी, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति (परिवर्तित नाम) पत्नी धनीराम जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी राई कल रात्रि 9 बजे अपने घर पर दरबाजा लटकाकर सो रही थी और उसका पति पड़ोस में ही चल रहे मृत्युभोज में शामिल होने के लिए गया हुआ था। उसी समय आरोपी प्रकाश पुत्र चंदना जाटव उसके घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर गया और साड़ी से प्रीति के हाथ-पैर खटिया से बांध दिए और बाद में उसके साथ बलात्कार कर दिया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति वहां आया तो आरोपी प्रकाश ने उसकी लाठियों से मारपीट कर दी और मौके से भाग निकले।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!