मनचले ने महिला को छेड़ा, रोका तो चांटे जड़ दिए

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और उसके विरोध करने पर उसमें चांटे जड़ दिए।

घटना की जानकारी पीडि़ता ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 454, 354 ए (1), 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस सेे मिली जानकारी के अनुसार चुन्नीबाई पत्नी राजू केवट निवासी सजाई घर पर बैठी हुई थी। तभी शाम 4 बजे आरोपी मदन केवट निवासी सजाई वहां आ गया और उसने चुन्नीबाई के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसमें चांटे जड़ दिए और भाग निकला। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!