शिवपुरी। अमोला थानातंर्गत अमोला कॉलानी नंबर तीन से एक नाबालिग युवती को कॉलोनी के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर भगा ले गया और युवती का रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमोला कॉलानी नंबर तीन में रहने वाली एक 16 वर्षीय आदिवासी युवती को नया अमोला निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम आदिवासी बहला फुसला कर शादी का झासा देकर अपहरण कर ले गया और उसके साथ रेप कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता के बयानो के आधार पर आरोपी रविन्द्र के आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।