बलात्कार से दुखी थी नवविवाहिता, इसलिए की आत्महत्या

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा के एक नवविवाहिता के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।

विगत 19 जनवरी 2014 की रात उक नवविवाहिता राजकुमारी रघवंशी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की तो यह तथ्य उजागर हुए कि घटना वाले दिन मृतका के घर के सामने रहने वाला अरविंद पुत्र भगवत रघुवंशी उसक घर में घुस गया था और मृतका का रेप कर दिया। महिला का पति घर आया तो आरोपी भाग गया। मृतका के पति ने अरोपी का पीछा भी किया परंतु वह भागने में सफल रहा, जब वह लौट कर आया हो देख कि राजकुमारी ने जहर खा लिया था।

राजकुमारी ने मरने से पुर्व अपने परिजनो को बताया कि आरोपी अरविंद ने उसक साथ रेप किया है, और इससे पूर्व मेें भी वह उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने भी आरोपी अरविंद के खिलाफ रेप सहित आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!