यशोधरा राजे ने दिया इस्तीफा

shailendra gupta
0
भोपाल। लोकसभा के दो सदस्यों यशोधरा राजे सिंधिया और किरोड़ी लाल मीणा के अपनी सदस्यता से दिये गये इस्तीफों को अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्वीकार कर लिया है।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक शुरू होने पर इन सदस्यों के इस्तीफे के बारे में सदन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर से निर्वाचित यशोधरा राजे सिंधिया ने पिछले साल 19 दिसम्बर को इस्तीफा दिया था, जिसे उसी तिथि से स्वीकार कर लिया गया।

गौरतलब है कि यशोधरा राजे सिंधिया ने पिछले दिनों हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवपुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इसी तरह राजस्थान विधानसभा के दौसा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये किरोड़ी लाल मीणा ने भी 19 दिसम्बर को इस्तीफा दिया था और उनके इस्तीफे को भी उसी दिन से स्वीकार कर लिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!