मॉं पीताम्बरा ने पूरी की मुराद: विधायक ने की पदयात्रा

shailendra gupta
0
करैरा - शिवपुरी जीत के लिए की गई मन्नतों को पूरा करने का समय आ गया है। इसीलिए यहां एक ओर चुनावी नतीजों के आने के बाद कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह था, वहीं करैरा से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत का जश्न मनाने के साथ ही मांगी गई मन्नत को पूरा करने के लिए मां पीता बरा देवी दरबार में पैदल जाकर  माथा टेका।

जानकारी के अनुसार पिछली कई विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करैरा सीट से चुनाव नही जीत सका था जब वर्तमान विधायिका श्रीमति शकुंतला खटीक को काग्रेस ने प्रत्याशी बनाया तो स्वयं विधायक करैरा व उनके पुत्रगण दीपक खटीक एवं कपिल खटीक सहित कांग्रेस पार्टी के उनके समर्थक जिनमें अशवनी शर्मा एडवोकेट, श्यामसुंदर गुप्ता, दाताराम यादव, मनीष खटीक, दीपक नीखरा, महेन्द्र खटीक, सलमान खान, अंशू सक्सेना, सुमित जैन, नंदराम पाल, महेन्द्र गुर्जर, दिलीप बडोनिया, अटल शर्मा, सुरेश यादव, लोकेन्द्र सिह आदि ने उनकी जीत सुनिश्चित होने पर मां पीता बरा के दरबार में पैदल आकर माथा टेकने की मन्नत मांगी थी जिसके चलते शनिवार को विधायक करैरा शकुंतला खटीक अपने पति लखन खटीक एवं परीजनों व समर्थकों के साथ करैरा से पैदल चलकर माता पीता बरा दतिया पहुची और माता के दरबार में माथा टेक अपनी मन्नत पूरी की श्रीमति खटीक ने बताया कि उनकी मां पीता बरा देवी में अगाध आस्था है तथा माता पीता बरा देवी के आशीर्वाद से वह करैरा विस क्षेत्र से विधायक बनी हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मनोकामना के पूरी होने पर आज में समर्थको व परीजनों सहित पैदल माता के दरबार पहुंची हूं तथा माथा टेककर माता रानी का धन्यावाद किया है। उन्होंने बताया कि दर्शनों के दौरान उन्हौने करैरा विस क्षेत्र की जनता के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना भी माता रानी से की है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!