छ़ात्राओं को सिखाएंगे: मनचलों से कैसे निपटें

शिवपुरी। कलेक्टर आर.के.जैन ने निर्देश दिए है कि बालिकाओं और महिलाओं में आत्मरक्षा हेतु शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मविश्वास को बढ़ाया जावे, इसके लिए खेल युवा कल्याण विभाग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करें।

इसी कड़ी में विभाग द्वारा 5 फरवरी से 19 फरवरी तक शहर में 6 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जावेगें, जिनमें महिला एवं बालिकाओं को नि:शुल्क प्रवेश दिया जावेगा।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय लालकोठी शिवपुरी में प्रशिक्षक कराते संघ शिवपुरी समीर खांन द्वारा समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, शासकीय साईन्स कॉलेज टी.व्ही.टावर के पास शिवपुरी में प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट शिवपुरी कु.सुनिता ओझा द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, शासकीय कन्या स्कूल कोर्ट रोड़ शिवपुरी में प्रशिक्षक खेल विभाग शिशुपाल सिंह रघुवंशी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, शासकीय कन्या स्कूल पुरानी शिवपुरी में प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट कु.अ तर नाजमी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, जिला खेल परिसर नया स्टेडियम पुरानी शिवपुरी में शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा पुलिस लाईन शिवपुरी में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षक खेल विभाग श्री शिशुपाल सिंह रघुवंशी द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा।