मांझी समाज को पूर्ण आरक्षण का लाभ मिले: कश्यप

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मध्य प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों के कश्यप निषाद, मांझी, मल्लाह, आदिवासी, समाज द्वारा जंतर-मंतर नई दिल्ली में 8 फरवरी 2014 को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया।
जिसमें मध्य प्रदेश से मांझी समाज के प्रदेश महामंत्री दुबे जी बाथम एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रीतम सिंह बाथम के संयुक्त तत्वाधान में हजारों लोगों ने दिल्ली जंतरमंतर मैदान में शामिल होकर आंदोलन में भाग लिया। 

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा संासद नरेन्द्र कुमार कश्यप के आह्वान पर राज्य सभा सदन में प्रधानमंत्री मनमोहन से चर्चा उपरांत समाज हित में पूर्ण आरक्षण प्राप्त करने हेतु एक दिवसीय आंदोलन किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भारत के राष्ट्रपति एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी से राज्यों की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की सूची में पर्यायवाची जातियों को सूची में दर्ज कराये जाने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गए।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!