सीएम के आगमन की तैयारियों को कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 19 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले 'आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश' कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर आरकेजैन व एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने अमले के साथ पोलो ग्राउण्ड का सघन दौरा किया।

कार्यक्रम में मु यमंत्री की सुरक्षा के साथ-साथ किस तरीके से अधिकाधिक लोगों से मु यमंत्री का संपर्क कराया जाऐं। इस विषय पर गहन विचार किया गया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री लगभग 500 से अधिक निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन व लोकापर्ण करेगें।

कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की पशुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले तथा वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहेंगी।

कलेक्टर श्री आर.के.जैन ने कहा कि पोलो ग्राउण्ड पर आयोजित किए जाने वाले इस विशाल कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 50 हजार लोगों के सम्मलित होने की संभावना है। इसके लिए मु यमंत्री व अन्य अतिथियों के साथ-साथ सामान्यजन की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता प्रदान की जावेगी। इसके लिए पोलो ग्राउण्ड पर आमजन के प्रवेश हेतु मंगलम् व नगर पालिका वाली रोड़ तथा तात्याटोपे समाधि स्थल वाली रोड़ से प्रवेश दिया जावेगा। जबकि मु य अतिथि कलेक्ट्रेट परिसर वाले प्रवेश द्वार से सभास्थल पर पहुंचेगें। सभास्थल पर आने वाले सभी आंगन्तुकों के लिए कुर्सी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जावेगी।

बैठक व्यवस्था में प्रत्येक वर्ग वार अलग-अलग सेक्टरों का निर्धारण किया गया है। जिनमें प्रवेश हेतु पृथक-पृथक मार्ग सुनिश्चित किए गए है। प्रत्येक मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जावेगी। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा छ: स्क्रीन भी लगाई जावेगी। जिससे दूर बैठे श्रोता भी कार्यक्रम का आसानी से आनंद उठा सकेगें। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई जावेगी।

वहीं एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मु यमंत्री सहित अन्य अतिथिगण व आमजनता की सुरक्षा के सभी माकुल इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किए जावेगें। मु यमंत्री आमजनता से सीधे-संवाद कर सके, यह व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहन आदि की पार्किंग के लिए पृथक से व्यवस्था की जावेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर क्लॉज सर्किट कैमरों के द्वारा भी निगरानी करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा विचार किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!