दाफिने के चक्कर में सुनील ने की है मेरे पुत्र की हत्या

shailendra gupta
शिवपुरी। देहात थाना अंतर्गत मनीयर क्षेत्र में रहने वाले युवक की क्रब्रिस्तान में जे जाकर हत्या करने के मामले में गुरूवार को बस्ती ने संदेही युवक को अपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उस पर आरोप लगाया है कि वह हमेशा दाफिने के फेर में रहता था,और उसने तांत्रिक सिद्वि पुर्ण करने के लिए मृतक की हत्या की है।

इस पुरे मामले में बस्ती वालो ने एक पंचनामा बनाकर इस युवक पर स त कार्यवाही करने की मांग करने हुए, एसपी शिवपुरी को सौपा है।

ज्ञात हो कि 24 दिस बर की सुबह कब्रिस्तान में एक अज्ञात युवक की सिर कुचली लाश मिली थी। जिसकी शिना त राहुल पुत्री प्रेम बाथम उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई थी। मृतक के भाई कपिल ने आखिरी बार राकेश बैण्ंड के संचालक श्यामलाल खन्ना के पुत्र सुनील के साथ देखना बताया था,इन दोनो को साथ में शराब पीते मनियर निवासी दिलीप तिवारी ने देखा था।

मृतक के परिजनो ने आरोप लगाया कि राहुल की हत्या सुनील ने ही की है। पुलिस ने इस मामले में कायम कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने एसपी शिवपुरी को सौपे आवेदन में यह भी बताया है कि सुनील के घर वाले हमेे शांत रहने के लिए दबाव बना रहे है, और जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।

मुतक राहुल के परिजनो द्वारा सौपे गए आवेदन के अनुसार सुनील खन्ना आपराधिक किस्म का युवक है। जो आए दिन बस्ती वालो से गाली ग्लौच व झगड़ा करता रहता है। और इसी ने राहुल पर तांत्रिक विघा करके उसे अपना शिकार बनाया है सुनील ने यह सब दाफिने के चक्कर में किया है। इसलिए उसके खिलाफ स त कार्यवाही होना चाहिए।  


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!