अग्रवाल समाज की विशाल चेतना रैली कल

shailendra gupta
शिवपुरी। मप्र अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में 29 सितम्बर को शहर के प्रमुख मार्गों से अग्रवाल समाज की विशाल सामाजिक चेतना रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पीडी सिंघल ने एक प्रेस बयान में दी है। उनके अनुसार रैली के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रेस बयान में श्री अग्रवाल ने बताया कि रैली की शुरूआत मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अग्रसेन चौक पर पहुंचेगी। जहां रैली का समापन होगा। रैली का स्वागत करने के लिए जगह-जगह बैनर-पोस्टर, होर्डिंग्स आदि लगाए जा रहे हैं। रैली की सफलता के लिए अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठन एवं सभी घटक मध्यदेशीय अग्रवाल समाज, मारवाड़ी अग्रवाल समाज, बीसा समाज, मप्र अग्रवाल महासभा, यूथ फेडरेशन, बैलफेयर सोसाईटी, फ्रेंड्स क्लब, अग्रवाल मित्र मण्डल, महिला महासभा, युवा महासभा आदि जुटे हुए हैं। 

इन संगठनों के पदाधिकारी चौधरी रीतेश जैन, प्रमोद गर्ग, जीके बंसल, रमेशचंद गुप्ता, साधना गुप्ता, उत्तम गोयल, राकेश गुप्ता, त्रिलोकचंद अग्रवाल, अमन गोयल, सुशील अग्रवाल, महेश गोयल, सुदर्शन प्रधान, रीतेश जैन पंचायती आदि ने सभी अग्रवाल बंधुओं से अपील की है कि वे अपने-अपने वाहन दुपहिया-चार पहिया वाहनों से इस रैली में शामिल होने समय पर पहुंचें। यह रैली पूरे प्रदेशभर में सभी जिलों पर एक साथ निकाली जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक जागृति लाना संगठन को मजबूती देना एवं महाराजा अग्रसेन जी के संदेश को घर-घर पहुंचाना है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!