फिर चला पुलिस का जुआरियों पर डंडा, पकड़े आधा दर्जन

shailendra gupta
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग जुए के फड़ों पर दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से जुए में प्रयुक्त की जाने वाली राशि को भी जप्त कर सभी जुआरियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कायमी कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ठकुरपुरा भैरोबाबा मंदिर के पास चार युवक घनश्याम पुत्र रामसिंह यादव उम्र 37 वर्ष, धीरज पुत्र जगदीश यादव उम्र 30 वर्ष, हृदेश पुत्र फूलसिंह यादव उम्र 27 वर्ष, धर्मेन्द्र पुत्र देवेन्द्र डाण्डे उम्र 18 वर्ष निवासीगण ठकुरपुरा वहां बैठकर हारजीत का दाव लगा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 2800 रूपये नगदी  और ताश की गड्डी भी बरामद कर ली। वहीं दूसरी सूचना मिली कि अनिल ओझा की दुकान के सामने पोहरी रोड पर विनोद पुत्र कन्हैयालाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी, नरेन्द्र सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया और सभी जुआरियों को कोतवाली ले गए।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!