रेडक्रॉस सोसायटी का चर्मरोग रोग शिविर संपन्न

शिवपुरी- भारतीय रेडक्रॉस सोयाटी द्वारा स्थानीय कल्याणी धर्मशाला शिवपुरी पर एक नि:शुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्वालियर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सक्सेना, एवं डॉ. दीपाली सक्सेना द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर का शुभारंभ कलेक्टर एवं रेडक्रॉस के अध्यक्ष आरके जैन द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में 126 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह, रेडक्रॉस के चेयरमेन दीवान अरविंद लाल,रामशरण अग्रवाल, सीपी गोयल, गीता दीवान, शशि अगव्राल, शिखा बंसल, सुरेश बंसल, यूएस इंगले, एसकेएस चौहान, डॉ दिनेश जैन, रमेश मिश्रा, शैला अग्रवाल, गोविंद सिंह सेंगे, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!