सेना भर्ती रैली 13 से 19 मई तक गुना में

shailendra gupta
शिवपुरी -सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा 13 से 19 मई तक पीजी कालेज खेल परिसर गुना में भारतीय थल सेना में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु रैली आयोजित की गई है इस भर्ती रैली में जिलो, शिवपुरी के पात्र अभ्यर्थी 15 मई 2013 को सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक क्लर्क एवं सैनिक ट्रेडसमेन पदों के लिये एवं 18 मई को सैनिक तकनीकि, सैनिक नर्सिग एवं सैनिक तकनीति ड्रेसर के पद पर भर्ती हेतु शामिल हो सकते है।

भर्ती के दौरान 10/12वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र लाना आवश्यक है।

सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिये अभ्यर्थी की आयु सीमा 17 1/2 से 21 वर्ष एवं कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिये। इसी प्रकार सैनिक क्लर्क पद के लिये आयु सीमा 17 1/2 से 23 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुये 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है सैनिक नर्सिंग सहायक व सैनिक तकनीकी, ड्रेसर पद के लिये आयु सीमा 17 1/2 से 23 वर्ष एवं कक्षा 12वीं परीक्षा जीव विज्ञान संकाय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ, सैनिक तकनीकि पद के लिये आयु सीमा 17 1/2 से 23 वर्ष एवं कक्षा 12 वीं परीक्षा गणित समूह के साथ तथा सैनिक ट्रेडसमेन पद के लिये आयु सीमा 17 1/2 से 23 वर्ष तथा सैनिक ट्रेडमेन, वर्ग में कक्षा 8 वीं व कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है वजन 50 किलो अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष क्रमांक 0751-2460517 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!