शुक्ला बने सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष

शिवपुरी-  शिवपुरी जिले के सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने अपनी कार्यकारिणी के प्रथम विस्तार हेतु सावरकर पार्क में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद हेतु इन्द्रकुमार शुक्ला को मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाज बन्धु एल.एल दीक्षित विवाह समिति के कैलाश दुबे, पुरूषोत्तम कांत शर्मा भटनावर, उमाशंकर शर्मा, योगेश खैमरिया, संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, द्वारिका भटेले, श्रीमती सावित्री भटेले, ऊषा भार्गव, लक्ष्मी शुक्ला, महामंत्री बीनू शर्मा, उमा उपाध्याय, शशि पाराशर, आदि ने बधाई दी हैं। शुक्ला जी ने कहा कि समाज ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसका में पूर्ण रूप से उत्तरदायित्व का निर्वहन करूंगा।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!