भदैया कुण्ड नहाने गए युवक की डूबकर मौत

शिवपुरी- शहर के पर्यटक स्थल भदैया कुण्ड पर आज सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक ग्वलियर से शिवपुरी बारात में आया हुआ था जिस वजह से उसको भदैया कुण्ड की गहराई का अंदाजा नहीं था और शायद यही वजह रही होगी कि उसकी डूबने के कारण मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार योगेश प्रजापति उम्र 21 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी तारान ग्वालियर सोमवार को शिवपुरी एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आया हुआ था। मंगलवार की सुबह युवक नहाने के लिए शहर से 3 किलोमीटर दूर भदैया कुण्ड जलाशय पर नहाने के लिए चला गया। जब योगेश काफी देर तक वापिस नहीं आया तो उसके साथ गए लोगों ने उसे खोजा लेकिन पानी में योगेश की लाश नहीं मिली। 

कुछ देर बाद योगेश को 20 फुट गहरे कुण्ड से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल चौकी की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर के अनेक हिस्सों में जल संकट बरकरार है। पानी की कमी को देखते हुए युवक पर्यटक स्थल पर नहाने के लिए शायद गया होगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!