ट्रक की टक्कर से महिला घायल

शिवपुरी-जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा में मंगलवार की सुबह एक महिला ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। महिला शीला जाटव हैण्डपंप पर पानी भरने के लिए जा रही थी तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला शीला पत्नि सुंदरलाल उम्र 50 वर्ष अपने घर के नजदीक स्थित एक हैण्डपंप पर पानी भरने के लिए जा रही थी तभी एबी रोड़ पर तेज गति से निकले वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। दुर्घटना में जख्मी हुई महिला को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!