शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौनी में सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना लगते ही खनियांधाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पीएम के लिए पहुंचा दिया गया और मामले में मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अछरौनी का रहने वाला गोपाल पुत्र रतनलाल केवट उम्र 25 वर्ष ने आज सुबह घर के पास स्थित एक पेड़ पर रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। जब यह जानकारी उसके परिजनों को लगी तो उन्होंने गोपाल को पेड़ से उतारा और आत्महत्या की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पूछताछ की, लेकिन युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए पीएम के लिए पहुंचा दिया।