गैस रिसाव से भड़की सिलेण्डर में आग, बड़ा हादसा टला

शिवपुरी। शहर की फिजीकल चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पॉश कॉलोनी मोहन नगर विष्णु मंदिर के पीछे बीती रात्रि एक घर में सिलेण्डर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बाद में यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल वाहन पहुंच गया, लेकिन इससे पहले सिलेण्डर में गैस खत्म हो जाने से आग बुझ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के पीछे स्थित मोहन नगर कॉलोनी में रात्रि 8 बजे राजू सरदार के मकान में अचानक सिलेण्डर के रेग्यूलेटर में से रिसाव के कारण आग भड़क गई, उसके बाद गृहमालिक राजू ने सिलेण्डर पर बोरा लिपटाकर सिलेण्डर को बाहर फेंक दिया। 

उसके बाद सिलेण्डर से आग की लपटें उठना शुरू हो गईं यह  देख पूरे इलाके में लोगों का जमावड़ा  एकत्रित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दे दी। इसके बाद फायर बिग्रेड को मौके पर पहुंचाया गया, लेकिन सिलेण्डर गैस खत्म हो जाने के बाद अपने आप ही आग बुझ गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!