पूर्व खिलाडिय़ों की याद में खेला जाएगा क्रिकेट मैंच

शिवपुरी। छोटे खांन क्रिकेट अकादमी द्वारा 12 मई रविवार को स्थानीय पोलोग्राउण्ड पर एक क्रिकेट मैंच का आयोजन किया जा रहा है। यह मैच प्रात: 6 बजे प्रारंभ होगा।

जिसमें स्व. मनोहर सिंह वैश्य, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शिवपुरी महाविद्यालय के खेल अधिकारी स्व. एसके गुप्ता, पूर्व डीईओ, स्व. लियाकत अली, मास्टर राष्ट्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय बॉलीबॉल के रैफरी, उत्कृष्ट विद्यालय के रिटार्ड पीटीआई स्व. योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा शिक्षक, स्व. जाकिर मास्टर बॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच आदि लोगों के खेलों में दिए गए योगदान की याद में आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी एवं क्रिकेट कोच जो पिछले 30 वर्षो से शिवपुरी क्रिकेट के विकास के लिए कार्य करते आ रहे हैं। श्री खांन ने बताया कि इस मैच में अपने जमाने के जाने माने प्रसिद्ध खिलाडिय़ों को मैच हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

पुराने खिलाडिय़ों में अनूपेन्द्र सिंह माटा, हमीद खां चाचा, पिंकेश विरमानी, ग्रिरीश मिश्रा, जयशंकर शुक्ला, नीरज अग्रवाल, शैलेन्द्र शर्मा, महेश चावला, अजय सांखला, सुनील राजौरिया, अशोक अग्रवाल, विवेक शर्मा, गोपाल यादव, फसीह अहमद, संजय लूनावत, अतुल चौधरी, कमल किशोर, अशोक राठौर, बालकिशन गुप्ता, पवन कुशवाह, नवीन अवस्थी, मनोज शर्मा, मोहन गुप्ता, केशव मेहता, योगेन्द्र रघुवंशी, मनीष गोयल, राजेश पाठक, दिलीप वैश्य, अनिल सरीन, हेमंत ओझा, ज्ञानेन्द्र दुबे, मिक्की आदि शामिल हैं। दोनों टीमों के कोच लालचंद हरियाणी होंगे। मैच के एम्पायर प्रभात मिश्रा व संजय चौहान रहेंगे। मैच का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष गगन खटीक द्वारा दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। सभी खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खेल का आनंद लेने की अपील की है।  


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!