शिवपुरी- बीते कुछ दिनों से शिवपुरी शहर में हो रही बाईक की चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक डॉ.रमन सिंह सिरकवार ने पैनी नजर रखी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह व एसडीओपी संजय अग्रवाल के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली विनायक शुक्ला व टीआई देहात सुनील श्रीवास्तव ने एक टीम बनाकर बाईक चोरों के खिलाफ की गई कार्यवाही में तीन बाईक चोरों को पकड़ा है साथ ही इन चोरों से शहर से चोरी गई 7 बाईक एवं एक सबलगढ़ व एक अन्य की जांच की जा रही है बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध चोरी के प्रकरण के तहत कायम की है।
कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.रमन सिंह सिकरवार ने कहा कि शहर में किराए के कमरे में मकान लेकर कल्ली शर्मा जो कि शातिर चोर है रहता था और उसी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस ओर पुलिस ने अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए इन चोरों को पकड़ लिया है।
इस बाईक चोरी की घटना में विजय पुत्र गिर्राज शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी झाले का पुरा थाना जौरा जिला मुरैना, अन्नी उर्फ कृपाल सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी मामौनी थाना अमोला को पकड़ा और इनसे पूछताछ में पता चला कि यह उक्त बाईक शिवपुरी से चोरी कर मुरैना एवं राजस्थान, धौलपुर में बेचते थे और मुरैना से चोरी कर शिवपुरी व अन्य जगह बेचते थे। पकड़े गए चोरों में विजय शर्मा का एक साथी कल्ली शर्मा जो फरार है वही मास्टर चाबी से बाईकों का ताला तोड़ता और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता बाकी यह सब उसके सहयोगी के रूप में काम करते थे।
पकड़े चोरों से 9 बाईकें बरामद की गई है जिसमें तीन बाईक पल्सर क्रं.एम पी 33 एमडी 6411, एमपी 33 एमडी 9473,एम पी 33 एमएफ 1960 तथा 2 मोटरसाईकिल हीरोहोण्ड एमपी 33 एम एफ 4859 एम पी 06 एमसी 8042जो कोतवाली, देहात थाने के व 2 मोटरसाईकिलें हीरो होण्डा की जो चोरी की गई थी जिनका पता लगाया जा रहा है। एसपी डॉ.सिकरवार ने बताया कि इस चोरी की वारदात में मुख्य आरोपी कल्ली शर्मा, राजकिशोर गोस्वामी निवासी रूअर व पपोली गोस्वामी फरार है जिनके मिलने पर और चोरी गई बाइकों के मिलने की संभावना है। इस वारदात को टे्रस करने में टीआई कोवाली विनायक शुक्ला, टीआई देहात सुनील श्रीवास्तव, एएसआई गंभीर सिंह, प्रआर अरूण, आर रामकुमार सिंह तोमर, नरेश दुबे, सुरेश पाराशर, गिरजा शंकर, अजय शर्मा, हीरासिंह व सत्यवीर जादौन की विशेष भूमिका रही।
एसपी ने कहा किराएदारों की जानकारी नहीं दी तो होगी कार्यवाही
चोरी की घटना को ट्रेस करते समय एसपी डॉ.सिकरवार ने कहा कि जब भी कोई नया किराएदार रखें तो इसकी सूचना पहले पुलिस थाने में संबंधित के बारे में पूर्ण जानकारी दें। क्योंकि इस तरह की घटनाऐं अक्सर बाहर के लोग आकर ही करते है इसके लिए हम भी शीघ्र कलेक्टर महोदय से धारा 144 के तहत यह आदेश जारी करने के लिए निवेदन किया है निश्चित रूप से जल्द ही यह आदेश पारित होते ही जो किराएदारों की जानकारी मकान मालिक नहीं देगा उसके विरूद्ध धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी जिसमें 2 माह का कारावास का प्रावधान है।