चचेरी बहनों से बलात्कार करने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने निकाला जुलूस

shailendra gupta
शिवपुरी-बीती 18-19 मार्च की दरम्यानी रात को करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गधाई में  दो चचेरी बहिनों के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार करने वाले चार आरोपियों का आज पुलिस ने करैरा के बाजार से जुलूस निकाला। पुलिस थाने से न्यायालय परिसर तक के  लगभग एक किमी लंबे मार्ग में आरोपियों को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। इस अवसर पर एसडीओपी सौलंकी और टीआई इन्द्रजीत सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी रंजिश के कारण आरोपी राजेन्द्र रावत, जितेन्द्र रावत, महीपाल रावत और कुलदीप रावत ने फरियादी खच्चू कुशवाह के खेत में घुसकर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया, वहीं दो चचेरी बहिनों के साथ झोंपड़ी में सामूहिक रूप से बलात्कार किया। काफी झिझक के बाद युवतियों ने अपने परिजनों को उनके साथ हुए दुष्कर्म से अवगत कराया इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और युवतियों के मेडीकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई। 

पुलिस ने चारों आरोपियों की कल गिरफ्तारी की पुष्टि की और आज उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया, लेकिन आरोपियों को थाने से न्यायालय तक बाजार कच्ची गली होते हुए ले जाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी कर रखे थे और आरोपियों के साथ दिनारा, अमोला, करैरा और सुनारी के पुलिसकर्मी भी साथ चल रहे थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!