कला समूह के शिक्षकों की काउंसलिंग कल

shailendra gupta
शिवपुरी-जिले में शिक्षक पद हेतु सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग का आयोजन शहर के माधव चौक स्कूल में किया गया। जहां सोमवार को भाषा समूह की काउंसलिंग में 162 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई जिसमें 4 सहायक शिक्षकों द्वारा पदोन्नति लेने से असहमति दी गई। वहीं 14 मार्च को कला समूह के शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीएस देशलहरा ने बताया कि विगत 6 मार्च को कलेक्टर आरके जैन के निर्देश पर स्थगित की गई सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 11 मार्च सोमवार को माधव चौक स्थित परीक्षा कक्ष में सुबह 11 बजे शुरू हुई। 

जहां काउंसलिंग के लिए नियुक्त किए गए प्राचार्य मुकेश मेहता, प्रधानाध्यापक रोहिणी अवस्थी व परीक्षा प्रभारी प्रदीप भार्गव की मौजूदगी में जिलेभर से पधारे भाषा समूह के 162 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। जिसमें 4 सहायक शिक्षकों द्वारा असहमति भरकर दी गई। इसके अलावा 14 मार्च को जिले के कला समूह के शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। वहीं विज्ञान समूह के शिक्षकों की काउंसलिंग की तिथि 16-17 मार्च संभावित रखी गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!