रेत से भरी ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की मौत

shailendra gupta
शिवपुरी- जिले के कोलारस अनुविभाग के अन्तर्गत आने वाले तेंदुआ थाना के अन्तर्गत एक रेत से भरी ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें उसमें सवार एक मां-बेटे की मौत हो गई तथा कई गंभीर रूप से घायल हुये हैं। तेंदुआ पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज पटसारी गांव का एक ट्रेक्टर रेत भरने के लिये गया हुआ था देर रात्री जब यह ट्रेक्टर वापस लौटकर आ रहा था उसी समय कूड़ाजागीर गांव के समीप ट्रेक्टर असंतुलित हो गया और रेत से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के ऊपर बैठे बत्ती बाई पत्नि केदारी धाकड़ उम्र 38 साल, शिवराज पुत्र केदारी धाकड़, शुगर सिंह कल्ला सिंह, हरपाल सिंह रेत से दब गये। इनमें से बत्ती बाई और शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उक्त तीनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तेंदुआ पुलिस ने मृतों के शवों को पीएम के लिये पहुंचाया और जांच प्रारंभ कर दी है।

करंट से युवक की मौत

शिवपुरी-कोलारस थाना अंतर्गत चक्क भड़ोता में निवासरत ब्रजेश पुत्र तोरन सिंह लोधी की विगत दिवस करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में वह बुरी तरह करंट से झुलस गया।जिसे उपचार के लिए कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चैकिंग में चोरी गई बाइक पकड़ी 

शिवपुरी- दिनारा थाना पुलिस ने बीती शाम चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक मय चोर के पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम जब दिनारा पुलिस रोड पर वाहनों की चेकिग कर रही तो पुलिस ने रामसेवक पुत्र हरदास लोधी निवासी ग्राम वाचरोन थाना पिछोर को एक चोरी की हीरो होण्डा स्पेलडर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!