लायनेस साउथ का शरद मेला में टैंलेंट हंट

shailendra gupta
शिवपुरी-शहर के माधवचौक स्थित शिवपुरी होटल में गत दिवस लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में शरद मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों ने टैंलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।

लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ संस्था द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टॉलें भी लगाई गई साथ ही कूपन ड्रॉ के माध्यम से कई प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया। इस अवसर पर लायनेस साउथ ने अनूठी पहल करते हुए एक गरीब कन्या कन्या रानी शर्मा को सिलाई मशीन व साडिय़ां और अन्य सामग्री भेंट कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। 

लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ की अध्यक्ष श्रीमती राज बिन्दल व सचिव श्रीमती वीणा जैन सहित क्लब की सह-सचिव श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिम्मी जैन, निशा गुप्ता, सुषमा गोयल, कोमल राणा, बबीता अग्रवाल, वन्दना शिवहरे, मीना जैन, संगीता जैन, वर्षा जैन ने इस मेले को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शरद मेले के आयोजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए टैंलेंट हंट का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किय जिसमें छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, गायन, नृत्य, एकल नृत्य, ग्रुप नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

जिसमें 10 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के अलावा अन्य भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। टैंलेंट हंट में शिवपुरी के रजत शर्मा के एम.स्टार बैण्ड ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रारंभ लायनेस निशा गुप्ता व राज बिंदल, लायंस साउथ अध्यक्ष पी.डी.सिंघल व सचिव राजेन्द्र शिवहरे ने सुंक्त रूप से मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉलों एवं व्यंजनों का मेले में आए महिलाओं पुरूषों ने जमकर लुत्फ लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूचि जैन व आलोक बिन्दल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन राज बिन्दल ने व्यक्त किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!