कायस्थ समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित

shailendra gupta
शिवपुरी-स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के अवसर पर चित्रांश वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्थानीय वाणगंगा परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से एक निर्णय लेकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष शशिकांत खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन श्रीवास्तव, सचिव रूपेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, भूपेन्द्र भटनागर, शैलेश गौण,  कोषाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सहसचिव अवनीश सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, आलोक अष्ठाना, संगठन मंत्री दिलीप कुमार माथुर, सतीश निगम, प्रचार मंत्री जुगल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अविनाश सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य रामकुलश्रेष्ठ, नीरज खरे, शैलेष भटनागर, नीतेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल अष्ठाना आदि हैं। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अवनीश सक्सेना, शशिकांत खरे, रूपेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, विजय कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।


विवेकानंद जयंती मनाई


चित्रांश वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी ने गठन के उपरांत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती मनाई। स्थानीय वाणगंगा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्याप्रण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने समाज के हित में कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया। जयंती समारोह में शामिल महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुलश्रेष्ठ ने किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!