करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने पिछले महीने से लापता एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को गुजरात के अहमदाबाद से बरामद करने मे सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले 22 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर अपहरण के साथ-साथ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को फरियादी ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 16 वर्षीय बेटी को बिना बताए बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 552/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी थी।
अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद करैरा पुलिस ने नाबालिग को तलाश करने के प्रयास तेज कर दिए थे। बताया जा रहा है कि फोन लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग की लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद मे मिली,नाबालिग की बरामद करने के लिए एक पुलिस टीम तैयार कर अहमदाबाद मिली लोकेशन पर भेजा गया,अहमदाबाद मे नाबालिग को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया और अपहरण करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग ने पुलिस को दिए गए बयानो मे कहा कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने आरोपी गिल्ला उर्फ कमल सिंह परिहार पुत्र ठाकुरदास परिहार, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम चौका, थाना करैरा को गिरफ्तार करते हुए आरोपी पर बलात्कार और यौन शोषण से संबंधित धारा 64(1), 64(2) (एम) बीएनएस और 5 (एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।