शिवपुरी की बेटी संजना का मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में चयन, बढ़ाया मान

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शहर की उभरती हॉकी प्रतिभा संजना जाटव का मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर में चयन हुआ है। संजना अकादमी में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगी। उनकी इस उपलब्धि से छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब सहित जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

संजना ने अपनी उत्कृष्ट गोलकीपिंग, तकनीकी कौशल, अनुशासित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर कठिन चयन प्रक्रिया एवं ट्रायल्स को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वह लंबे समय से छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब में नियमित अभ्यास कर रही हैं। क्लब के सचिव एवं कोच राहुल नरवरिया के कुशल मार्गदर्शन और अनुशासित प्रशिक्षण ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में चयन के बाद संजना को आधुनिक खेल सुविधाओं, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य युवा बालिकाओं और हॉकी खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

संजना के चयन पर जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, राज्य स्तरीय ऑब्जर्वर देवेंद्र कुमार बाथम, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडे, उबेर आदिल, गिरीश मिश्रा (मामा), दिलशाद खान, कोमल चव्हाण, अजय बाथम, हॉकी फीडर सेंटर की कोच श्रीमती गीता लखेरा, खेलो इंडिया सेंटर कोच शैलेंद्र बुंदेला, राधिका शिवहरे, इशांक, लवकुश, रूबी सहित खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। सभी ने संजना जाटव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में अपने शानदार प्रदर्शन से शिवपुरी सहित मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!