मनोज माहेश्वरी ने छोड़ा भाजपा का दामन

शिवपुरी-शिवपुरी जिले के नरवर ब्लॉक में आगामी समय में होने वाले नगर पंचायत अध्यक्षी के चुनाव में भाजपा का दामन थामने वाले भाजपा नेता मनोज माहेश्वरी को जब पार्टी की ओर से चुनाव लडऩे के लिए अध्यक्षी का टिकिट नहीं दिया गया तब इन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई।

जिस पर कांग्रेस पार्टी के नगर पंचायत नरवर के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, हरिबल्लभ शुक्ला, जिला निगरानी समिति के जिलाध्यक्ष अब्दुल खलील खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल से निष्ठापूर्वक कांग्रेस पार्टी में रहकर कार्य करने की बात कही और क्षेत्र में अपने नेतृत्व के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़कर विजयश्री होने का दावा किया है। जिस पर कांग्रेस पर्यवेक्षक दल ने इस संबंध में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री व गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस पूरे मामले से अवगत कराते हुए मनोज माहेश्वरी के कांग्रेस में शामिल होने का आग्रह किया। 

केन्द्री मंत्री सिंधिया ने मनोज माहेश्वरी के बारे में संपूर्ण जानकारी एकत्रित कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष का ना केवल टिकिट देने की स्वीकृति दी वरन् इस बार नगर पंचायत नरवर में अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी विजयश्री प्राप्त करे यह शुभकामनाऐं दी। जिस पर पर्यवेक्षक दल के वीरेन्द्र रघुवंशी, हरिबल्लभ शुक्ला, खलील खान, राकेश जैन आमोल, संगठन सचिव अब्दुली रफीक खान अप्पल, उपाध्यक्ष सफदर बेग मिर्जा, जिला निगरानी समिति के  ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के समक्ष नरवर के भाजपा नेता मनोज माहेश्वरी ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और अपने तीन सैकड़ा साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया साथ ही मनोज माहेश्वरी ने विश्वास जताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वास पर वह खरे उतरेेंगे और इस बार के नगर पंचायत नरवर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकिट मिलने के बाद अध्यक्ष के पद पर विजय हासिल करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगें। 

इसके पूर्व नरवर क्षेत्र के लगभग तीन सैकड़ा कांग्रेसी व दो सैकड़ा भाजपा के कायकर्ता मनोज माहेश्वरी को कांग्रेस में शामिल करने के साथ ही कांग्रेस में शामिल होने के लिए ग्वालियर विधायक प्रधुम्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे औ यहीं पर सभी कांग्रेसियों ने एक राय होकर मनोज माहेश्वरी को कांग्रेस में श्री सिंधिया के निर्देश पर शामिल किया और नगर पंचायत नरवर का चुनाव लडऩे के लिए भी टिकिट फायनल कर दिया।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!