शिवपुरी-शिव की नगरी शिवपुरी में कला की प्रतिभाओं की कमी नहीं। यही कारण है कि शिवपुरी के नागरिकों में जागती कलाकारी ने एक नया रूप लिया है और यहां सरला जी फिल्म्स मुम्बई द्वारा मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशन में शिवपुरी के उत्कृष्ट कलाकारों को लेकर फिल्म 'खातिरÓ का निर्माण किया गया है।
शिवपुरी में पहली बार बनी इस फिल्म का सीधा प्रसारण कल 15 जुलाई रविवार को केबल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। जहां के सभी केबल उपभोकता 'अपना मूवीÓ चैनल पर इस फिल्म का सीधा प्रसारण रात्रि 8 बजे देख सकेंगे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जिन कलाकारों ने अपना अभिनय प्रदर्शित किया है उनमें कलाकार राजेश ठाकुर, अमान राज, सुधीर चावला, आकांक्षा गौड़, बेबी खुशी बत्रा, मास्टर वरूण एवं राजीव भाटिया शामिल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।