शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम काली पहाड़ी में अपनी खेत की मेढ़ को जोत लेने के चक्कर में आज दो पक्षों में जमकर लाठी, लुहांगी, फर्से चल गए जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर से क्रॉस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी तेजसिंह यादव ने अपनी फरियाद दर्ज कराते हुुए बताया कि मैं अपने खेत पर बीज बोह रहा था तभी वहां पर आरोपी मंगलसिंह, नवलसिंह, सतेन्द्र और ब्रजेन्द्र ने एकराय होकर उस पर हमला बोल दिया जिससे तेजसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी ओर इस बात की जानकारी तेजसिंह के भाई भगवान सिंह और अमरसिंह को लगी तो उन्होंने खेत पर मंगलसिंह और नवलसिंह की जमकर ठुकाई कर दी जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।