सो कर उठे कांग्रेस, देखो एक दिन की नौटंकी

0
शिवपुरी। जिले भर में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा की नीतियों के विरोध में एवं प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थानीय माधव चौक शिवपुरी पर किया। इस धरना प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेसियों ने यह नहीं सोचा कि बीते पखवाड़े भर से शिवपुरी के कई हिस्सों में लाईट नहीं है देर-सबेर लाईट बार-बार कट रही है ऐसे में कांग्रेसियों को दिख रहा है कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कांग्रेस विपक्ष में बैठने के बाद भी कुछ नहीं कर पा रही हे महज एक दिन का धरना प्रदर्शन देकर कांग्रेसी अपने ही दशा को बता रहे है और एक दिन धरना प्रदर्शन देकर अपने-अपने घर चले जाते है फिर दिखाई नहीं देते,


 यह हम नहीं कह रहे, यह तो वे कांग्रेसी कह रहे है जो चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भ्रष्टाचार को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है और यहां बैठे-बैठे देखो चोराहे पर कांग्रेसियों ने क्या-क्या कहा, देखो आज की नौटंकी में कांग्रेस ने क्या किया।

यहां मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही से आमजन परेशान है हर जगह भय, भूख, भ्रष्टाचार पनप रहा है ऐसे में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के बड़े-बड़े मंत्री अपने भ्रष्टाचार को दूसरों के कंधों पर डालकर बढ़ावा दे रहे है प्रदेश में पड़ रहे लोकायुक्त छापों से यह स्पष्ट जान पड़ता है कि प्रदेश में अधिकांशत: भ्रष्टाचार भाजपाईयों के द्वारा बढ़ाया गया है। विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, प्रदेश की सड़कों खस्ता हालत को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है यहां विकास के नाम पर महज कोरी बातें ही है।

प्रदेश कांग्रेस कमैटी के निर्देश एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में कांग्र्रेस पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले के प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों ने जमकर अपनी भड़ास प्रदेश सरकार पर निकाली और भाषणबाजी के माध्यम से अपने तीखे व्यंग्य बाण छोड़े। यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में जिला कांग्रेस के ब्लॉक पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर कांग्र्रेसजन भाजपा द्वारा खनिज, रेत तथा निर्माण कार्यों में किये जा रहे भ्रष्टïाचार, बिजली की दरों में वृद्घि, आंकलित खपत, अघोषित कटौती के खिलाफ धरना दिया गया। 

धरने में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सफदरबेग मिर्जा ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में अवैध कारोबार करने वाले खनिज माफिया दिलीप सूर्यवंशी एवं भू माफिया बिल्डर सुधीर शर्मा से अरबों रूपये की अवैध संपत्ति बरामद होने के बाद भी भाजपा द्वारा दिये जा रहे खुलेआम संरक्षण के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना दिया जा रहा है। आज पूरा जनमानस भ्रष्टïाचार से त्रस्त है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है, जनता परेशान है। धरने में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के नुमाईदें शासकीय योजना में भाजपा के दलाल भ्रष्टïाचार कर रहे हैं। आमजन को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। भाजपा के नेता और दलाल भ्रष्टïाचार में डूबे हुये हैं और मप्र के मुख्यमंत्री केन्द्र की योजनाओं को अपना नाम देकर झूठी वाह-वाही लूटने में लगे हुये हैं। युवक कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने कहा कि कि समर्थन मूल्य पर किसानों को आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ, वहीं भाजपा की ठेकों में मिली भगत के कारण इतने खराब काम हो रहे हैं कि पहली बरसात में ही रोड़ें, पुलिया, तालाब बह गये। कांग्रेस जिला संगठन सचिव अब्दुल रफीक खान अप्पल ने कहा कि जिले के कोलारस विधानसभा में चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अथवा लोक निर्माण विभाग की सड़कें, पुल पुलियां हों, अथवा आरईएस, सर्व शिक्षा अभियान के भवन के कार्य अथवा कृषि विभाग के तालाब सब निर्माण कार्यों में भाजपा की हिस्सेदारी है। कार्य की क्वालिटी की हकीकत जनता के सामने पहली बरसात में ही आ गई। इन्हीं निर्माण कार्यों के भ्रष्टïाचार को धरने के माध्यम से उजागर किया जायेगा। धरना प्रदर्शन उपरांत राज्यपाल महोदय के नाम राजस्व अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमैटी के आव्हान पर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी, डीसीसी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, सहकारिता एवं पंचायत पदाधिकारी, युुवक कांग्र्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, निगरानी समिति, किसान कांग्रेस, सेक्टर एवं पोलिंग प्रभारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा की करनी और कथनी से जनता को अवगत कराया। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सफदर बेग मिर्जा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा अन्नी, अजयराज शर्मा, पप्पू पार्षद, श्रवण लाल धाकड़, सेवादल के मुन्ना लाल कुशवाह, एनएसयूआई महासचिव अमित शिवहरे, प्रदीप शर्मा आदि सहित आधा सैकड़ा कांग्रेसी मौजूद थे।


कोलारस में भी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मप्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कोलारस के अध्यख  सौहन गौड़ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेसियों ने अलग-अलग अंदाज में भाजपा की नीतियों की धज्जियां बिखेरते हुए अपने उद्बोधन दिए। 

कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार और शासकीय योजनाओं में मिलीभगत के आरोप भी भाजपाईयों पर लगाए। यह प्रदर्शन संपूर्ण प्रदेश में एक साथ किया गया जिसके क्रम में अपना संबोधन देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़ ने कहा कि भ्रष्ट सरकार में किसान आज दर-दर ठोकरें खा रहे है महज मुंहबोली बातें कहकर प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को नहीं बल्कि आमजन को भी गुमराह कर रहे है हर योजना में आज भ्रष्टाचार हावी है और इसमें उन्हीं के भाजपाई ही दलाली कर रहे है। 

ऐसी भ्रष्ट सरकार का ही यह परिणाम है कि भ्रष्टाचार व घोटाले सामने आ रहे है यहां प्रदेश में अवैध कारोबार करने वाले खनिज माफिया दिलीप सूर्यवंशी एवं भू माफिया बिल्डर सुधीर शर्मा से अरबों रूपये की अवैध संपत्ति इसका खुला प्रमाण है। ब्लॉक कांग्रेस कोलारस द्वारा आयोजि इस प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, अमोल सिंह गुर्जर, बलवीर निवोरिया, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, भरत सिंह चौहान, सनमान सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र गर्ग, गुडडा राव, ओ.पी. भार्गव, नरेन्द्र धाकड, जय किशन केवट रन्नोंद, विपिन बैरागी, भूरा धाकड, सोनपाल सिंघराई सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। जिन्होनें धरना प्रदर्शन उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!