युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले में नवयुवकों को पता नहीं क्या हो गया है, कि जरा से गलत कदम उनके प्राणों का हरण कर लेता है लेकिन जब तक कुछ युवक यह समझ पाते। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में भी एक 22 वर्षीय युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसे खुद पता नहीं चला कि उसने जहर क्यों खाया और अपनी जान दे दी। इस बारे में पुलिस को भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है।



जानकारी के अनुसार जिले के इंदार थाना क्षेत्र के पीरोठ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक राजेश पुत्र सुमत जैन ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोलिया खा ली। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहंा उसकी नाजुक हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। युवक ने यह घातक क्यों उठाया इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है। घटना के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस युवक के घर पहुंची। जहां मामले की जांच की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!