उपजेल कोलारस का औपचारिक निरीक्षण

shailendra gupta
0
कोलारस। अपर कलेक्टर शिवपुरी आर बी प्रजापति द्वारा विगत दिवस उपजेल कोलारस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय अनुविभागीय अधिकारी डॉ बी पी माथुर भी मौजूद थे अपर कलेक्टर शिवपुरी द्वारा उपजेल कोलारस पहुंचकर जेल में उपस्थित कैदियों की जानकारी ली गई।
उपजेल कोलारस में निरीक्षण के समय 32 विचाराधीन कैदी तथा एक सजायाफ्ता कैदी सहित कुल 33 बंद पाये गये कैदियों से मिलने आने वाले व्यक्तियों की भी जानकारी ली गई तथा कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं जेल कोलारस के अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। जेल में बंद कैदियों के समक्ष में चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी अपर कलेक्टर द्वारा ली गई तथा कैदियों को मिलने वाले नाश्ता एवं खाना आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई जेल में बंद दो विचाराधीन बंदियों द्वारा अपनी बीमारी के बारे में बताये जाने पर उनका ईलाज कराये जाने के निर्देश मौके पर मौजूद जेल स्टाफ को दिये गये।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!