ट्रक चालक ने दो को उड़ाया, दो को किया घायल

0
शिवपुरी। बीती गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात्रि को शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोड़ किनारे जा रहे दो बाईक सवारों को उड़ा दिया। जिससे घटनास्थल पर ही एक बालिका व युवक ने दम तोड़ दिया तो वहीं कुछ दूरी आगे चलने के बाद ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त एक बाईक सवार युवक घायल हो गया।

दोनों घायलों को रात्रि के समय ही  पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसा गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात्रि को ग्राम रायश्री निवासी बादाम सिंह कुशवाह अपनी बाईक पर अकेला सवार होकर कहीं जा रहा था कि तभी कुछ दूरी पर ही ग्राम रायश्री के ही उसके परिचित धर्मेन्द्र कुशवाह व उसकी भतीजी ज्योति कुशवाह उम्र 11 वर्ष रास्ते में मिल गए। जब धर्मेन्द्र ने इनसे बाईक पर बैठने को कहा तो वह राजी हो गए और निकल पड़े। तभी एबी रोड पर ग्राम रायश्री से कुछ दूरी पर चलने के बाद ही शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन चालक ने बादाम की बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह वाहन सहित दूर जा गिरे।

इस दुर्घटना में मौके पर ही बालिका ज्योति व धर्मेन्द्र कुशवाह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  यह अज्ञात ट्रक चालक अपनी तेज गति से वाहन को अनियंत्रित रूप से चलाते हुए आगे जा ही रहा था कि तभी रास्ते में एक और बाईक सवार मनजीत कुशवाह को भी इस ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर दे मारी। जिससे मंजीत भी बुरी तरह घायल हो गया। रात्रि के समय दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में व मृतकों के शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!