छत्रीचोरी कांड: चौकीदारों से पुलिसिया पूछताछ, छत्री हुई लावारिस

0
शिवपुरी। लगभग 50 कर्मचारियों वाली छत्री अब सूनी नजर आने लगी है क्योंकि जीजा महाराज की छत्री से चांदी गेट की चोरी मामले में पुलिस चौकीदारों और कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। ऐसे में छत्री अधिकारी अशोक मोहिते की चिंताए और बढ़ गईं हैं और उन्हें आशंका सताने लगी है कि सुरक्षा की कमी के कारण फिर और कोई बारदात न हो जाए। वह छत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस से सिक्योरिटी मांगने पर विचार कर रहे हैं।
इस मामले में छत्री अधिकारी अशोक मोहिते को चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस का तरीका कोई खास अच्छा नहीं लग रहा। उनके अनुसार पहले भी छत्री में चोरी हुईं हैं और उनका खुलासा भी हुआ है, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से उन्हें दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि कर्मचारी काम करते रहते थे और पुलिस उसी दौरान उनसे पूछताछ करती रहती थी।

लेकिन इस बार पुलिस ने ज्यादा सख्त रवैया अपनाया। 12 में से 10 चौकीदारों को हिरासत में लिया। इससे अविश्वास का वातावरण बना है। ऐसी स्थिति में पुलिस शिकंजे से छूटने के बाद भी वह अपनी नौकरी पर आएंगे इसमें शक है। सभी कर्मचारियों से पुलिस इस लहजे में पूछताछ कर रही है मानो सभी चोर हैं। वह बताते हैं कि कर्मचारियों के बिना छत्री सूनी हो गई है और अब उन्हें छत्री की सुरक्षा व्यवस्था की अधिक चिंता सताने लगी है। दार्शनिक अंदाज श्री मोहिते कहते है कि जरा से नकारात्मक काम का अंजाम कितना खतरनाक होता है यह पता लग रहा है। चोरी होने से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं और उनकी रातों की नींद उड़ गई है। वह कहते है कि हमने विकास कर लिया हो लेकिन हमारे सोच विचार का तरीका नहीं बदला है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!